बाइक और ऑटो की टक्कर में एक घायल
HNN/काँगड़ा
जिला काँगड़ा में संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक सवार और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ऑटो ड्राइवर और सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।
हालांकि अभी तक घायल बाइक चालक की पहचान नहीं हुई है। लेकिन पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक से पूछताछ के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।