लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाइक और स्कूटी की हुई जोरदार भिड़ंत, एक गंभीर रूप से घायल

PARUL | 21 नवंबर 2023 at 12:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में दौलतपुर चौक के चलेट में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान संजीव कुमार (38) निवासी घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। स्कूटी की पहचान सवार मीनू पत्नी रज्जाक मोहम्मद निवासी भद्रकाली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर दौलतपुर चौक से घनारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चलेट के पास पहुंचते ही एक बस को ओवरटेक करने के बाद सामने से आ रही स्कूटी से हल्की टक्कर हो गई और बाइक अनियंत्रित होकर एक खंबे से टकरा गई। हादसे में उसकी एक टांग में फ्रेक्चर हो गया और सिर पर गहरी चोट लगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं, स्कूटी सवार मीनू पत्नी रज्जाक मोहम्मद भी हादसे में घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दौलतपुर चौक ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद संजीव कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]