Loading...

बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर, दोनों चालक घायल

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में मस्सल रोड पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हुए हैं। घायल स्कूटी चालक की पहचान पंकज सूद और घायल बाइक चालक की पहचान शुभम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मस्सल रोड पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई और दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। जिसके बाद इन्हें तुरंत ही उपचार के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज लाया गया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।