Loading...

बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति

SAPNA THAKUR • 26 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना स्थित अंब के मुबारिकपुर के काशीपुर में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया है। वही पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार, सुनील कुमार पुत्र हरदेश सिंह निवासी शिवपुर पंचायत गांव काशीपुर बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक ने काशीपुर में रमेश चंद पुत्र हरनाम सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुनील कुमार और रमेश चंद सड़क पर ही गिर गए और घायल हो गए।

जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से रमेश चंद को रेफर किया गया है। उधर, द ग्रेट अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के तौर पर तैनात डॉ. महेश्वर राय पुत्र चमन लाल निवासी वार्ड नंबर-5 काशीपुर डाकघर मुबारिकपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में बयान दर्ज कराया है।