बाइक की टक्कर से पैदल जा रही दो महिलाओं सहित तीन घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना के दियाड़ा में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां बाइक की टक्कर से पैदल जा रही दो महिलाओं सहित बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायलों की पहचान ललिता देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव दियाड़ा, उसकी देवरानी निर्मला देवी और बाइक सवार अश्वनी कुमार निवासी दियाड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललिता देवी अपनी देवरानी निर्मला देवी और उसकी बेटी के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गई थी। जिसके बाद शाम को करीब 08:30 बजे खेत से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मारी दी और वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद बाइक ने उसके आगे चल रही देवरानी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। जिसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ललिता देवी की शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।