Loading...

बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 वर्षीय मासूम बच्ची बुरी तरह घायल

SAPNA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में डैहर-त्रिफालघाट संपर्क मार्ग पर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 वर्षीय मासूम बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई है जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल डैहर पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्ची को नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं हादसे के बाद सड़क पर भी दोनों ओर लंबा जाम लग गया जिसे बाद में पुलिस द्वारा बहाल किया गया। वही लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद निवासी गांव कुनाइला ड़ाकघर नालग तहसील सुंदरनगर बाइक (PB10-HC1098) पर सवार होकर अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ कहीं जा रहा था।

इसी दौरान लख्याणी गांव के पास सरकारी बस से बचने के चक्कर में बाइक स्किड हो गई। हादसे में दोनों बाप-बेटी बुरी तरह से घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से मासूम बच्ची को नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।