बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ गाड़ी चालक, हादसे में युवक ने गंवाई जान
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में बीती देर रात पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दौरान गाड़ी चालक ने गलत दिशा में आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गाड़ी की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर ही गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की भी गंभीर हालत बनी हुई है जिसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही पुलिस फरार चल रहे गाड़ी चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार पुत्र इंद्र जीत सिंह निवासी डंढाल डाकघर समराहन तहसील कोटली जिला मंडी बाइक (एचपी 33एए-0119) पर सवार होकर राकेश कुमार के साथ मंडी से मनाली की ओर जा रहा था।
इसी दौरान मौहल के पास पेट्रोप पंप पर पहुंचा तो कुल्लू से भुंतर की ओर जा रही कार (एचपी 01के-7476) ने बाइक तो टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण कुमार की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मौत हो गई जबकि राकेश कुमार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।