बाइक चोरी करने के मामले में 2 युवक गिरफ्तार, कोर्ट से मिला पुलिस रिमांड
HNN/ऊना
जिला ऊना में हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बालीवाल से पुलिस ने 2 युवकों को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने पर दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी युवकों की पहचान विशाल कुमार निवासी पालकवाह तथा रमन कुमार निवासी पूबोवाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिकृष्ण निवासी बढेड़ा ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 मई की रात को वह गांव बालीवाल में दहाजा प्रोग्राम देखने गया था तो वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने शक के आधार पर गांव पूबोवाल तथा पालकवाह के 2 युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।