HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल अंब के तहत घेबट बेहड़ गांव में एक पिकनिक स्पॉट के बाहर के बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों की पहचान हर्ष निवासी संसारपुर जालंधर और मुकेश निवासी फोलड़ीवाल पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जतिन कुमार निवासी गांव मुहल तहसील देहरा, कांगड़ा पिकनिक स्पॉट में घूमने आया था। जिस दौरान उसने अपनी बाइक पिकनिक स्पॉट के बाहर खड़ी की, लेकिन जब वह लौटकर आया तो बाइक गायब थी। जिसके बाद उसने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जांच में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों से जुड़े सुराग जुटाए और पंजाब के जालंधर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





