बाइक चोर गिरोह का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिला इतने का रिमांड….
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी की पहचान सर्वजीत उर्फ चीमा निवासी दयापुर मुकेरियां जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, एक माह पहले गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर व दौलतपुर चौक से पंजाब के बाइक चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा स्कूटी व एक बाइक चोरी की गई थी। पुलिस टीम ने एक आरोपी आकाश पुत्र हरबंस निवासी मंगूमेहरा तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर को हिरासत में ले लिया था जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया था।
करीब एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस ने सर्वजीत चीमा को उसी के गांव से गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने खबर की पुष्टि की है।