बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
HNN/ मंडी
जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत चौंतड़ा के सुकाबाग में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चार युवक जख्मी हो गए हैं।
घायलों की पहचान अक्षय, सुनील, आकाश, अश्वनी सभी निवासी पस्सल के रूप में हुई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ऐहजू की तरफ से एक ही बाइक पर सवार होकर चार युवक आ रहे थे। इस दौरान सुकाबाग के पास अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चारों युवक सड़क पर गिर गए।
हादसे में चारों युवक जख्मी हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवकों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घट्टा पुलिस चौकी प्रभारी संजीव जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।