बाइक ने सड़क पार कर रही बच्ची को मारी टक्कर, घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में टाहलीवाल के तहत गुरपलाह बाथू में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही एक बच्ची घायल हो गई है। घायल की पहचान अंजलि पुत्री विपिन बिन्द निवासी वार्ड-14 सलहा बिन्टोली जिला बेगूसराय बिहार हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी गुरपलाह बाथू के रूप में हुई है।
वहीं आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजलि रात करीब 11 बजे सड़क पार करने लगी। इसी दौरान बथड़ी की ओर से एक बाइक आई और अंजलि को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्ची को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि बाइक सवार की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।