Loading...

बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवती जख्मी, मामला दर्ज

Ankita • 27 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना सदर के तहत ऊना-झलेड़ा सड़क मार्ग पर श्मशानघाट के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक युवती जख्मी हुई है।

घायल युवती की पहचान प्रियंका निवासी बढेड़ा राजपूतां तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल युवती का निजी अस्पताल में उपचार करवाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर बाइक चालक सुनील निवासी धर्मपुर तहसील हरोली के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह अपने घर से ऊना शहर स्कूटी पर गई। शहर में स्कूटी खड़ी कर वह बस से चंडीगढ़ गई। वहां नर्सिंग से जुड़ा टेस्ट देकर वह शाम को वापस ऊना पहुंची और अपनी स्कूटी पर घर जा रही थी।

इसी दौरान ऊना-झलेड़ा सड़क मार्ग पर श्मशान घाट के सामने शिवम ऑर्थो केयर के पास सामने से आए एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। प्रियंका ने बताया कि हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।