HNN/ धर्मशाला
उद्यान विभाग द्वारा विकास खण्ड रैत की ग्राम पंचायत रेहलु में ‘बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण’ विषय पर हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उद्यान अधिकारी, संजीव कटोच ने इ-उद्यान और माबाइल एप्प के बारे में और विभाग द्वारा चलाई जा रही केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) डॉ. सरिता शर्मा ने महिलाओं को मौन पालन, खुम्ब उत्पादन, संरक्षित खेती, हरित गृह, फूलों, सब्जियों एवं फलों की खेती अपनाकर आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। बागवानी विकास परियोजना के फैसिलिटेटर उमेश और चाहत ने महिलाओं को समूह बनाकर बागवानी के कार्य करने की सलाह दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विभाग द्वारा महिलाओं को फूलों के पौधे भी आबंटित किए गए। ग्राम पंचायत प्रधान सीमा देवी ने शिविर के आयोजन के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया। इस शिविर में किला, सकैयु और रेहलु की लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





