बातों-बातों में युवक पर हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

There-was-a-fight-between.jpg

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर में कुछ युवकों ने बातों-बातों में एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में घायल विशाल ने बताया कि वह स्कूटी में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गया हुआ था। उसे रास्ते में कुछ युवक मिले, जिन्होंने उसका रास्ता रोका। इस दौरान बातों-बातों में युवकों ने उस पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। जब वहां से जा रहे अन्य लोगों ने एक स्कूटी चालक को घायल सड़क पर पड़ा हुआ देखा तो वह उसे स्थानीय अस्पताल ले आए।

यहाँ पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने सीएचसी बरठीं पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किये और मामले की छानबीन शुरू कर दी। उधर, चिकित्सकों ने विशाल की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर किया है, जहां उसका इलाज जारी है। घुमारवीं के डीएसपी ने मामले की पुष्टि की है।