Loading...

बाथड़ी में इस दिन लगेगा जोड़ मेला….

PARUL • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत बाथड़ी में लखदाता पीर का जन्मदिवस 21 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 21 अप्रैल को सुबह झंडा रस्म के बाद कीर्तन व दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

2 बजे लखदाता पीर का केक काटा जाएगा। दरबार सेवादार खुशी राम ने बताया कि 2 दिवसीय सालाना जोड़ मेले के कार्यक्रम का आयोजन किया रहा है।

डालेवाल से मूलराज एंड पार्टी बाबा का गुणगान करेगी और सोनू देनोवाल गढ़शंकर वाले विशेष रूप से पहुंच रहे हैं।