बाबा बड़भाग सिंह माथा टेकने आए श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल अंब के तहत मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय बलविंद्र सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलविंद्र सिंह बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।