बाबा बर्फानी “अमरनाथ यात्रा” से लौटे 300 यात्रियों का हुआ जोरदार स्वागत
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
राजस्थान के जयपुर से श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के तत्वाधान में अमरनाथ गया 300 यात्रियों का जत्था लौट आया है। अमरनाथ यात्रा पर जाकर आए यात्रियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत शिवराज कंस्ट्रक्शन के द्वारा वीर हनुमान मंदिर सामोद में फूल मालाएं, पगड़ी, दुपट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया।
हाल ही में अमरनाथ यात्रा 24 जून को गढ़ गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर हरियाणा, हिमाचल,जम्मू कश्मीर, बालटाल होते हुए बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए गई थी। जहां 300 यात्रियों ने बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन किए। यह यात्रा मोतीलाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। मोतीलाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा पर सभी भक्तों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने सभी यात्रियों का आभार व्यक्त किया।
हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीहर के उप-गाँव खडोह से संबंध रखने वाले समाजसेवी एवं कार्यकर्ता विजय शर्मा, बंटी, रामफूल गुर्जर गोकुल हरि हनुमान मंदिर में रहे। वहीं चौमूँ के वीर हनुमान धाम पर समाजसेवी विजय शर्मा, कपिल कटारिया व उनकी टीम द्वारा सभी अमरनाथ यात्रा से वापिस आए यात्रियों का जोरदार स्वागत किया।
कपिल कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य यात्रा बेहद सुखद रही। ” बम बम भोले” और” हर हर महादेव” के जयकारों के बीच हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम में समाजसेवी विजय शर्मा ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे।