HNN/ हमीरपुर
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुबह से शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा।
रविवार को मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी थी तथा शाम तक मंदिर में सात हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालु भीड़ में हाथों में झंडे लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए गुफा की ओर बढ़े।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने बताया कि रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे थे। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में हर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





