Loading...

बाबा बालक नाथ वार्षिकोत्सव पर धार्मिक आयोजन, एसडीएम बद्दी ने शिरकत कर लिया आशीर्वाद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 22 Mar 2026 Edited 22 Mar Quick read

Himachalnow / सोलन

बद्दी के दासोमाजरा स्थित शिवधाम लखदाता मंदिर में बाबा बालक नाथ जी के वार्षिकोत्सव पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

बद्दी/दासोमाजरा

हवन यज्ञ में एसडीएम ने दी आहुति, गौशाला का किया निरीक्षण

कार्यक्रम में एसडीएम बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने विशेष रूप से शिरकत कर हवन कुंड में आहुति डाली और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण भी किया और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है आपसी सौहार्द

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा एसडीएम को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि मंदिर आस्था के केंद्र होते हैं और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

मेडिकल कैम्प और जागरण का भी हुआ आयोजन

मंदिर ट्रस्ट के प्रधान हरनेक ठाकुर ने बताया कि वार्षिकोत्सव के तहत शाम को फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प आयोजित किया जाएगा। वहीं रात को जागरण में विभिन्न कलाकार बाबा बालक नाथ जी की भेंटों का गुणगान करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।