Loading...

बारिश का कहर: हिमाचल में 302 सड़कें व 1,184 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Ankita • 12 Aug 2023 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके साथ ही जगह जगह भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग बहाली के लिए हर समय मशीनें भी लगाई गई है। परंतु बार बार भूस्खलन होने के चलते मार्ग बंद हो रहे है।

पहाड़ियों से बड़ी बड़ी चट्टानें गिरने से कई गाड़ियां भी चपेट में आ रही है। जिससे कई लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर छह मील के पास, पठानकोट-मंडी 32 मील के पास दिनभर और पांवटा-शिलाई एनएच तीसरे दिन भी पूर्ण रूप से बाधित रहा।

प्रदेश में 302 सड़कें भी बाधित चल रही हैं। 1,184 बिजली के ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं। वहीं बिजली बाधित होने से कई क्षेत्र अंधेरे के आगोश में छा गए है, जिससे लोग काफी परेशान है।