Loading...

बारिश के कारण जिला में अब तक 62.35 करोड़ का हुआ नुक्सान

Ankita 28 Jun 2023 Edited 28 Jun 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में बारिश के कारण अब तक 62.35 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को 36.92 करोड़, जल शक्ति विभाग को 22.46 करोड़ जबकि बागवानी में लगभग 2 करोड़ का नुक्सान हो चुका है।

इसके अतिरिक्त कच्चा तथा पक्के मकानों के क्षतिग्रस्त होने से करीब चालीस लाख, नगर निगम मंडी में करीब चालीस लाख के करीब अनुमानित नुक्सान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

वर्षा के कारण कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए है। पिछले 24 घंटों के अंदर जिला में 8.69 करोड़ का नुक्सान आंका गया है। इस दौरान एक दुकान और एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 6.58 करोड़ और बागवानी में लगभग 2 करोड़ का नुक्सान हुआ है।