लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बारिश के कारण बदली गई भारत और पाकिस्तान मैच की तारीख, अब इस दिन होगा मुकाबला….

Ankita | 8 सितंबर 2023 at 3:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला 10 सितंबर रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच हुआ था। हालांकि ये मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप सुपर-4 मुकाबले के लिए नियम बदले हैं।

रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला तो रिजर्व डे पर दोनों देशों के बीच मुकाबला होगा। एशिया कप में पहले नियमों के मुताबिक एक भी रिजर्व डे नहीं रखा गया था। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए इस नियम को आज शुक्रवार (आठ सितंबर) को एसीसी एशिया कप 2023 में जोड़ा है।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को होगा। मजेदार बात है कि भारत-पाकिस्तान मैच सुपर-4 में एकमात्र ऐसा मुकाबला है। जिसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। सुपर-4 के किसी अन्य मैच के लिए यह सुविधा नहीं रखी गई है। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]