बारिश-बर्फबारी का दौर थमते ही प्रदेश में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम….
हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमने से वाहन चालकों को सतर्कता की अपील
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आज बुधवार को धूप खिली हुई है। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस भी ली है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
इसके बाद 11 दिसंबर से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही शीतलहर बढ़ गई है। प्रदेश में सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।