Loading...

बाल विकास के बच्चों ने प्रस्तुत किए राम भजन

Ankita 21 Jan 2024 Edited 21 Jan 1 min read

HNN/ नाहन

श्री सत्य साईं सेवा समिति के बैनर तले रविवार को बाल विकास के बच्चों ने भगवान श्रीराम आगमन पर बाल विकास के में एक रंगारंग धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चो ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा हनुमान की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।

बाल विकास की प्रभारी निरुपमा जोशी व वरिष्ठ सदस्य सरिता भटनागर ने बताया कि इस दौरान बाल विकास के बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। नन्हे बच्चो ने अदभूत व आकर्षक भजन व आरतियां प्रस्तुत की।

बच्चो व गुरुजनों ने राम-सीता व हनुमान जी के भजन से माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का स्वागत अराध्या ने बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर किया। इस शुभ अवसर पर साई बाल विकास आनन्द निलयम केंद्र में बहुत ही हर्षोल्लास का वातावरण था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में प्रमाद वितरण किया गया।