बंगाणा अस्पताल को मिली व्हीलचेयर की सौगात, समाजसेवा की मिसाल बने विजय कुमार शर्मा
सेवानिवृत्त सदर कानूनगो विजय कुमार शर्मा ने समाजसेवा की भावना के तहत क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा को व्हीलचेयर भेंट की। उनके इस योगदान से बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्रवासियों ने उनके इस जनहितकारी कदम की सराहना की है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप-मंडल बंगाणा के नरहूं से संबंध रखने वाले समाजसेवा और जनकल्याण की भावना का परिचय देते हुए, गांव नरहूं, डाकघर मलांगड़ निवासी एवं सेवानिवृत्त सदर कानूनगो विजय कुमार शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा को एक व्हीलचेयर भेंट कर सराहनीय योगदान दिया। उनके इस सहयोग से अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंद मरीजों को सुविधा मिलेगी।व्हीलचेयर भेंट करने के दौरान अस्पताल प्रशासन ने विजय कुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के जागरूक नागरिकों द्वारा इस प्रकार का सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशासन ने उनके इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर उपप्रधान संजय शर्मा एवं अमन शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विजय कुमार शर्मा के इस जनहितकारी कदम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।क्षेत्रवासियों ने भी उनके इस योगदान की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अन्य लोग भी समाजहित के कार्यों में आगे आकर अपना सहयोग प्रदान करेंगे।