Loading...

बासा कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू

PARUL • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

राजकीय महाविद्यालय बासा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी। जबकि द्वितीय व तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया 6 जून से 15 जुलाई तक चलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूर्ण चंद ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 16 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित की जाएगी। 16 से 19 जुलाई तक विद्यार्थी दाखिले की फीस जमा करवा सकेंगे। प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई को लगाई जाएगी। विद्यार्थी उसी दिन फीस भी जमा करवा सकेंगे।

द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 6 जून से 15 जुलाई तक दाखिले की फीस भी जमा करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान बंद हुए महाविद्यालय के कन्या छात्रावास को भी इस शैक्षणिक सत्र से फिर से खोल दिया जाएगा।