बिंदल के कार्यों का श्रेय लूटने में लगे हैं सोलंकी- प्रताप ठाकुर
विधायक द्वारा शिलान्यास के पत्थर तुड़वाकर लूट रहे हैं वाहवाही
HNN/ नाहन
नाहन के विधायक अजय सोलंकी के द्वारा काला अंब में की गई घोषणाएं नाहन भाजपा मंडल को नागवारा गुजरी है। मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर विधायक पर उनके कारिंदों के द्वारा दादागिरी करने का आरोप लगाया गया है।
प्रताप ठाकुर ने कहा कि विधायक अजय सोलंकी काला अंब में उन कार्यों की घोषणा कर रहे हैं जिन पर पूर्व विधायक राजीव बिंदल द्वारा पहले ही उनकी धन राशियां स्वीकृत करवाई गई है। प्रताप ठाकुर ने कहा कि सोलंकी पहले से किए गए शिलान्यास और भूमि पुजनों पर फिर से घोषणा कर वाहवाही लूट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर रोड से मेन थापल तक सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ का शिलान्यास चुनाव से पहले किया जा चुका है। इस क्षेत्र में सड़कों, सीवरेज आदि के जो पैसे इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के माध्यम से पूर्व सरकार के समय स्वीकृत हुए थे उनका भी विधायक श्रेय लेने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जब से विधायक अजय सोलंकी जीते हैं तब से नाहन क्षेत्र का विकास कार्य जाम हो गया है। कांग्रेस विधायक ने कोई काम किया है तो वह काला अंब में की गई घोषणाओं का 7 महीनों से काम बंद रखा, साथ ही वहां लगे शिलान्यास की पत्थरों को तुड़वाया गया और अब पूर्व सरकार द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेकर वाहवाही लूट रहे हैं।
उन्होंने विधायक को याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय में स्वीकृत किए गए 500 करोड़ रुपए अभी भी विभागों के पास स्वीकृत पड़े हुए हैं। प्रताप ठाकुर ने कहा कि काला अंब की जनता विधायक से यह सवाल भी कर रही है कि आखिर हमारी तहसील कहां गई।
यही नहीं जोहड़ो-जाटन के लोग जो विधायक के साथ घूमते हुए नजर आते हैं वह यह बताएं कि नागल सुकेती, पालियों, सेन वाला, आम वाला, विक्रम बाग, देवनी आदि जगह का पटवार सर्कल क्यों बंद किया गया।
प्रताप ठाकुर ने कहा कि पूर्व में रहे विधायक के द्वारा किए गए विकास कार्य नजर आते हैं मगर नाहन के विधायक सोलंकी का तो यह हाल है कि विकास कार्य तो दूर वह जनता के बीच में भी नजर नहीं आते हैं।
उन्होंने विधायक से आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेने से अच्छा है कि वे नए विकास कार्य और अधूरे पड़े कार्यो को अंजाम तक पहुंचाएं अन्यथा वह दिन दूर नहीं है होगा कि आप जनता के दिल से भी दूर हो जाएंगे।