बिंदल के वरदहस्त में विनय गुप्ता को एक बार फिर मिली सिरमौर भाजपा की कमान

प्रदेश में 17 भाजपा संगठन के अध्यक्षों की सूची भी जारी

HNN/ नाहन

बिंदल के खासमखास और करीबी माने जाने वाले विनय गुप्ता को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कमान मिली। इससे पहले वह एक बार कार्यवाहक जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विनय गुप्ता को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल से रहे नजदीकी संबंधों का फायदा मिला।

बड़ी बात ये भी है कि विनय गुप्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाहन विधानसभा क्षेत्र से ही संबंध रखते हैं। अपने 45 वर्षों के राजनीतिक करिअर में विनय गुप्ता ने पंचायत प्रधान से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तक का सफर तय कर चुके हैं।

यह बने अध्यक्ष……..

विनय गुप्ता नाहन उपमंडल की बर्मा पापड़ी पंचायत के निवासी हैं, जो चार बार पंचायत प्रधान रहे। 1978 में पहली बार पंचायत प्रधान बने। यहीं से उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के साथ शुरू किया। 1985 में नाहन पंचायत समिति के चेयरमैन के पद पर रहे।

भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर में वह जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री के पद पर भी रहे। नाहन भाजपा मंडल के दो बार अध्यक्ष पद पर रहने के अलावा वह भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला परिषद सदस्य भी रहे।

भाजपा ने नाहन विधानसभा क्षेत्र से विनय गुप्ता को एक बार विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी भी बनाया था, जिसमें वह बहुत कम वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे।