Loading...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, इतने नवंबर तक नहीं करवाया बिल जमा तो…

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

लंबे समय से बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विद्युत उप मंडल जयसिंहपुर के तहत 220 ऐसे उपभोक्ता है, जिन्होंने पिछले काफी लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। बता दे कि विभाग ने इन उपभोक्ताओं के पास से कुल 7,81, 669 रुपए की राशि वसूलनी है।

इन उपभोक्ताओं को बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। इनमे घरेलू उपभोक्ताओं से 3,49,565, व्यावसायिक से 3,44,000 व जयसिंहपुर बाजार की स्ट्रीट लाइट के 88,104 रुपये बकाया हैं। ऐसे में अब 25 नवंबर बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि तय की गई है।

इसके बाद विद्युत कनेक्शन बिना किसी अग्रिम नोटिस के काट दिए जाएंगे। काटे गए कनेक्शनों को पुनः चालू करने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को जहां 200 रूपये अलग से देने होंगे, तो वही व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 500 रूपये की अदायगी करनी होगी।