बिजली के तार टूटने से कई लोगों के घरों में जले विद्युत उपकरण
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में उपमंडल शाहपुर के घरोह में बिजली के तार टूटने से कई लोगों के घरों में विद्युत उपकरण जल गए हैं। जिसके बाद लोगों ने इस बात की जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया को दी। उन्होंने सुबह छह बजे ही लोगों के बीच पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता को फोन कर सारे मामले की जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही को नज़र अंदाज़ नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच की जाएगी।
वहीं अमन चौधरी अधिशासी अभियंता ने बताया कि घरोह में शनिवार को शट डाउन था और बिजली बहाल करने के उपरांत अचानक एक हाई वोल्टेज तार लो वोल्टेज लाइन पर गिर गई। जिस वजह से यह हादसा हुआ और लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।