Loading...

बिजली चोरी करने के आरोप में शिक्षण संस्थान को लगाया इतने लाख का जुर्माना….

Ankita • 16 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक शिक्षण संस्थान द्वारा बिजली चोरी की गई है। जिसके आरोप में विद्युत विभाग द्वारा शिक्षण संस्थान को 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने शीघ्र ही इस राशि को विद्युत मंडल कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए है।

जानकारी के मुताबिक, विद्युत मंडल ज्वालामुखी के अधिकारियों ने विद्युत चोरी और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए छेड़े गए सर्च अभियान के तहत शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में औचक निरीक्षण किया और पाया कि वहां पर विद्युत संबंधी कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं और बिजली चोरी की जा रही है।

जिसके बाद विद्युत बोर्ड मंडल ज्वालामुखी के अधिकारियों ने शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में दबिश देकर बिजली चोरी मामले में 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विद्युत बोर्ड मंडल ज्वालामुखी के अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।