Loading...

बिजली बिल- 15 सितंबर तक जमा कराएं, वरना कनेक्शन कटेगा

PARUL • 3 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 सितंबर तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।इसलिए, हमीरपुर के सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान समय पर कर दें, ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।