लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिजली बोर्ड के एसडीओ की गाड़ी से बरामद हुई अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL | 17 नवंबर 2023 at 12:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में बिजली बोर्ड के सब स्टेशन गोंदपुर के पास खड़ी एसडीओ की गाड़ी से अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गाड़ी से 2 पेटी अंग्रेजी शराब व 2 पेटी बीयर बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना हरोली की टीम बीती शाम गोंदपुर स्थित बिजली विभाग सब स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। जिस दौरान पुलिस को देख कर बिजली विभाग के एसडीओ की गाड़ी का चालक सब स्टेशन की ओर फरार हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली, तो गाड़ी से दो पेटी अंग्रेजी शराब व दो पेटी बीयर बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस ने पंजाब मार्का शराब को कब्जे में लिया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप गाड़ी में कौन लाया और यहां कैसे पहुँची।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]