Loading...

बिजली बोर्ड में एसडीओ बने हमीरपुर के अभिषेक कुमार

Ankita • 4 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के डिडवी टिक्कर पंचायत के अभिषेक कुमार का चयन सहायक अभियंता पद के लिए हुआ है। अभिषेक की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है।

अभिषेक के पिता विजय कुमार आर्मी में सेवाएं देने के बाद वर्तमान में बिजली बोर्ड में फोर मैन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। अभिषेक कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं टिक्कर से की है।

छठी से प्लस टू तक की पढ़ाई एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से पूरी की। इसके बाद एनआईटी हमीरपुर से बीटेक की पढ़ाई की। कड़ी मेहनत से अभिषेक ने प्रथम चरण में ही सहायक अभियंता की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।