Loading...

बिझड़ी, नादौन व भोरंज में इस दिन होंगे किसान संघ के चुनाव….

Ankita • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

भारतीय किसान संघ जिला हमीरपुर की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बता दें बैठक में आगामी 6 और 7 अप्रैल को नेरी में होने जा रही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बारे में चर्चा की गई।

देशराज शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर संगठन के चुनाव के लिए तिथियां तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को बिझड़ी खंड, 12 अप्रैल को नादौन खंड तथा 15 अप्रैल को भोरंज खंड के चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।

इसके अलावा सुजानपुर, बमसन तथा हमीरपुर के चुनाव की तिथियां बाद में तय की जाएगी।