बिझड़ी में कार चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में बड़सर के तहत आने वाली कुआं चौक बिझड़ी में एक कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालांकि गनीमत यह रही कि कार की टक्कर से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक तेज रफ्तार कार दियोटसिद्ध की ओर से आई। इस दौरान कार अचानक ही बैक होकर तेजी से पीछे आई और रेन शेल्टर के पास खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कार की टक्कर से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वाहन चालक नशे में लग रहा था। उन्होंने लापरवाही और नशे में कार चलाने वाले चालक के खिलाफ पुलिस कार्यवाही की जाने की मांग की गई। लेकिन दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो जाने के बाद पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। एएसआई राजेश कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।