बिना पुलिस वेरिफिकेशन घूम रहे 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा…
HNN/ सोलन
सोलन स्थित औद्योगिक नगरी परवाणू में पुलिस ने कुछ फेरी वालों को पकड़ा है जोकि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के घूम रहे थे। मोहम्मद अमन, अकरम, आस मुहम्मद, मुख्तार अहमद, अजीम व नाईम देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बता दें, बिना पुलिस प्रशासन की जानकारी एवं स्थानीय पंचायत व नगर परिषद की अनुमति के शहर में अवैध घुसपैठ कर फेरी लगाना गैर कानूनी है।
इसकी अनुमति लेना व पुलिस वेरिफिकेशन कराना अति आवश्यक है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने शहर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन अवैध रूप से घूम रहे 6 फेरी वालों को पकड़ा। जांच पड़ताल करने के बाद संदिग्ध लगने पर उन्हें तुरंत प्रभाव से परवाणू पुलिस के सुपुर्द किया। उधर, परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने जनता को सतर्क रहने व कोई भी संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करने का निवेदन किया है।