Loading...

बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा में हासिल किया प्रथम स्थान

By PARUL Published: 7 May 2024, 5:18 PM | Updated: 15 Mar 2026, 5:01 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश जिला बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा 2022-23 में पहला स्थान प्राप्त किया है। विशाल ठाकुर का चयन उत्तराखंड न्यायिक सेवा 2022-23 में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है। इससे पहले पिछले वर्ष ही इनका चयन उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में भी हुआ था। वर्तमान में वे बतौर जज सेवाएं दे रहे हैं।

बता दें विशाल ठाकुर ने अपनी एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की है। इनकी स्कूली पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से पूरी हुई है। इनके छोटे भाई विकास ठाकुर का भी हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज एवं जूडिशल मजिस्ट्रेट के पद पर चयन हुआ है, उससे पहले वे मध्यप्रदेश में भी जज थे।

विशाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एलएलएम प्रवेश परीक्षा में देश भर में चौथा स्थान व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के एआईएलईटी 2021 की एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में भी देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था। विशाल ठाकुर कल्लर गांव तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रहने वाले है।

विशाल ठाकुर के पिता नन्दलाल ठाकुर दुकानदार हैं, जबकि माता बिन्द्रा ठाकुर गृहिणी हैं। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों को दिया है। विशाल ने कहा कि यदि अपनी पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

Related Topics: