HNN/ बिलासपुर
जिला पुलिस आई दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला बिलासपुर का है, यहां पुलिस ने 1 किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविन्द राम (39) गांव दामछैन निवासी मनाली जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम एनएच-205 पर बिलासपुर में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुल्लू से चंडीगढ़ आ रही एक गाड़ी में नशे की खेप हो सकती है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस कुल्लू से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक गाड़ी (HP 34C 4247) को जांच के लिए रुकवाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तलाशी के दौरान गाड़ी से चरस बरामद हुई जो कि 1 किलो 920 ग्राम पाई गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group