बिलासपुर : बरड़ी स्कूल के पास नाले में बहे छात्र शुभम का शव बरामद
HNN/बिलासपुर
उपमंडल घुमारवीं के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरड़ी का छात्र शुभम चंदेल (17) पुत्र राजेंद्र कुमार गांव सलौण मौंडल डाकघर हरलोग वीरवार को स्कूल के पास के नाले में बह गया था। नाले में छात्र का बैग मिला और शुभम का शव नाले में करीब 9 किलोमीटर आगे मिला है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब पेश आया जब स्कूल में छुट्टी होने के बाद शुभम पैदल अपने घर जा रहा था। तेज बारिश होने के बाद स्कूल से करीब 50 मीटर की ही दूरी पर स्थित नाले में भी पानी का बहाव तेज था।
हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल ने मौके पर जाकर नाले के उस स्थल का निरीक्षण किया जहां यह हादसा पेश आया है। जितेंद्र चंदेल ने बताया कि उन्होंने इस स्थान पर पुलिया बनाना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।