Loading...

बिलासपुर में 25 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Aug 2025 • 1 Min Read

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा अलर्ट को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने 25 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बच्चों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।


बिलासपुर

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का एहतियाती कदम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, शिमला केंद्र ने 25 अगस्त को जिला बिलासपुर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने जलभराव, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका भी जताई है। हाल के दिनों में जिले के कई इलाकों में सड़कों के अवरुद्ध होने और लगातार भूस्खलन की घटनाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

डीसी राहुल कुमार का आदेश
उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने जानकारी दी कि जनहित में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, 25 अगस्त को जिला के सभी सरकारी और निजी कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, नर्सिंग संस्थान, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हालांकि, यह आदेश एम्स बिलासपुर पर लागू नहीं होगा।

सुरक्षा सर्वोपरि
उन्होंने कहा कि आदेश का मुख्य उद्देश्य बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव करना है। सभी संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन करें।

Related Topics: