बिल्डिंग के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन पुलिस थाना नालागढ़ के तहत बुलेट बाइक की चोरी का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक साहिल ठाकुर निवासी गांव मनलोग डाकघर देवठी जिला सोलन ने बताया कि वह स्थानीय उद्योग में काम करता है और न्यू नालागढ़ में किराए के मकान में रहता है।
साहिल ने बताया कि उसके पास एक बुलेट बाइक है जिसे वह अपने बिल्डिंग के बाहर खड़ा करता है। इस दौरान 7 अप्रैल को उसने हर रोज कि तरह अपनी बाइक बिल्डिंग के बाहर खड़ी की थी, लेकिन अगली सुबह बाइक वहां से गायब थी।
साहिल ने बताया कि उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उसने नालागढ़ थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।