Loading...

बीआरसीसी के 282 पदों के लिए इस दिन होगी परीक्षा……

PARUL • 26 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमचाल प्रदेश में बीआरसीसी के 282 पदों के लिए 3 दिसंबर को शिमला में लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। जिसके लिए प्रदेशभर से 750 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। बता दें कि बीआरसीसी की नियुक्ति पांच साल के लिए होगी। इससे पहले इन्हें तीन साल के लिए नियुक्त किया जाता था। बता दें कि 50 फीसदी नियुक्तियां जेबीटी और 25-25 फीस दी टीजीटी व प्रवक्ता कैडर से होंगी।

लिखित परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों का शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी साक्षात्कार लेकर चयन करेगी। यह परीक्षा समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से आयोजित की जाएगी। रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा के समय की जानकारी समग्र शिक्षा की वेबसाइट पर जल्द प्रदर्शित की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के 141 शिक्षा खंडों में 282 बीआरसीसी नियुक्त किए जाने हैं।

141 पद जेबीटी और 141 पद टीजीटी तथा प्रवक्ता कैडर से भरे जाएंगे। बता दें कि पूर्व में बीआरसीसी रहे चुके और 50 वर्ष से अधिक आयु वाले शिक्षक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रवक्ताओं को पहली बार इस भर्ती में शामिल किया जा रहा है। 15 वर्ष से कम शैक्षणिक अनुभव वाले शिक्षक भी इन नियुक्तियों के लिए पात्र नहीं हैं।

प्राइमरी की कक्षाओं के लिए जेबीटी और अन्य कक्षाओं के लिए टीजीटी और प्रवक्ताओं को बीआरसीसी नियुक्त किया जाएगा। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिग्री करने वाले शिक्षक इसके लिए पात्र होंगे। अगर किसी शिक्षक के खिलाफ कोई जांच चल रही है या पहले किसी गलती के लिए शिक्षक दोषी ठहराया गया हो तो, उन्हें भी पात्र नहीं माना जाएगा।