बीएएमएस व बीएचएमएस की ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले राउंड की अस्थायी सीटों का आवंटन
एचपी और ऑल इंडिया कोटे की कुल इतनी सीटों का किया आवंटन…….
HNN/ मंदी
बीएएमएस और बीएचएमएस की ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले राउंड की अस्थायी सीटों का आवंटन कर लिया गया है। एचपी कोटे की 452 और ऑल इंडिया कोटे की 123 सीटों का आवंटन किया गया है।
सीटों को एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य, सिंगल चाइल्ड गर्ल, आर्थिक कमजोर और पिछड़ा वर्ग कैटेगरी के आधार पर बांटा गया है। बता दें अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि ने सूची जारी कर दी है।
कुल 575 सीटों का आवंटन किया गया है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि 8 सितंबर को सीट आवंटन की अंतिम सूची जारी की जाएगी।