Loading...

बीएसएफ के बर्खास्त कांस्टेबल ने रची बच्चे के अपहरण की साजिश

NEHA • 1 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

पठानकोट के सैली रोड स्थित शाह कालोनी से किडनैप हुए 6 वर्षीय बच्चे को पंजाब-हिमाचल पुलिस ने संयुक्त अभियान में लोगों की सहायता से हिमाचल स्थित नूरपुर के पास गांव औंद से बरामद कर लिया है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहरणकर्त्ताओं ने किडनैपिंग के दौरान 2 करोड़ फिरौती की मांग की थी।

बीएसएफ के बर्खास्त कांस्टेबल अमित राणा ने रची थी साजिश, पहले भी रच चुका है अपनी मौत का झूठा ड्रामा

पंजाब के डीआईजी सतिन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त बच्चे को किडनैप करने की साजिश हिमाचल प्रदेश के नूरपुर जिला का रहने वाले बीएसएफ से बर्खास्त कांस्टेबल अमित राणा व उसके दोस्त सोनी ने रची थी। अमित राणा इस साजिश का मास्टरमाइंड है। उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

अमित राणा ने पहले भी अपनी मौत का झूठा ड्रामा रचा था। आरोपी ने ऐसा दिखाया था कि वह कार में जिंदा जल गया है, लेकिन पुलिस जांच में उसके षड्यंत्र का खुलासा हो गया। जब वह और उसका दोस्त ट्रक से बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और चम्बा ले आई। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसे ऑनलाइन गेम्स की आदत लग गई थी और इसी चक्कर में उसने करीब पचास लाख रुपए का ऋण ले रखा था। ऋण न चुका पाने के कारण उसने अपनी मौत की झूठी साजिश रच डाली ताकि वह घर-परिवार से दूर एक नई जिंदगी शुरू कर सके।