बीएससी नर्सिंग तीसरे और चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं इस दिन से होंगी शुरू….
HNN/ मंडी
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी नर्सिंग तीसरे और चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, 19 जून से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
बता दें 15 जून को सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे, जिसे छात्र-छात्राएं डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, 7 जून से 10 जून तक इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। यदि 10 जून से के बाद कोई विद्यार्थी फार्म भरता है तो उन्हें लेट फीस के साथ 2,000 रुपये देने होंगे।
लेट फीस के साथ आवेदन करने की तिथि 12 जून रहेगी। इसके अलावा 13 जून से 14 जून तक संबंधित संस्थाओं के प्रमुखों और संबंधित टीचरों की ओर से छात्राओं की इंटरनल असेसमेंट देने का अंतिम दिन होगा।