लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीजेपी ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष

Ankita | 30 मार्च 2024 at 5:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

निर्मला सीतारमण को बनाया गया संयोजक, इन 27 नेताओं को मिली जगह…..

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है। इसकी कमेटी की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जबकि निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक होंगी। पीयूष गोयल को सह संयोजक का जिम्मा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी की इस इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 सदस्य होंगे।

कमेटी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी शामिल किया गया है। बीजेपी की चुनाव घोषणा-पत्र समिति में अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, अर्जुनराम मेघवाल, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र पटेल, हिमंता बिस्वा सरमा, विष्णुदेव साय, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखऱ, विनोद तावड़े, राधामोहन दास, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी, तारीक मंसूर आदि शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। इस कमेटी में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया है। चुनाव घोषणा पत्र समिति में लगभग सभी राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है। ये कमेटी कई मुद्दों पर चर्चा करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]