बीटेक, बी-फॉर्मेसी में लेटरल एंट्री की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी-फॉर्मेसी में लेटरल एंट्री की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। बीटेक और बी-फॉर्मेसी में लेटरल एंट्री की काउंसलिंग 16 व 17 अगस्त को होगी। 16 अगस्त को बीटेक लेटरल एंट्री की काउंसलिंग और 17 अगस्त को बी-फॉर्मेसी लेटरल एंट्री की काउंसलिंग तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में सुबह दस बजे से शुरू होगी।
पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त तक बीटेक, बी-फॉर्मेसी में लेटरल एंट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव ने कहा कि जल्द ही बीटेक और बी फॉर्मेसी लेटरल एंट्री से भरी जाने वाली सीटों का ब्यौरा जारी किया जाएगा। बीटेक और बी-फॉर्मेसी लेटरल एंट्री में प्रवेश डिप्लोमा की मेरिट के आधार पर होता है।
अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि काउंसलिंग से संबंधित अधिसूचना तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने एमबीए, एमसीए और एमबीए पर्यटन की ऑफलाइन काउंसिलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 13 अगस्त को सुबह दस बजे से एमसीए की काउंसिलिंग शुरू होगी, जबकि एमबीए और एमबीए पर्यटन की काउंसिलिंग 14 अगस्त को तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।