बीड़ बिलिंग में उड़ान भरने के बाद 34 वर्षीय नेवी पायलट की मौत
HNN / काँगड़ा
विश्व विख्यात बीड़ बिलिंग घाटी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां उड़ान भरने के दौरान नेवी में कार्यरत 34 वर्षीय केरला निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिविन देव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उक्त पायलट ने मंगलवार को दोपहर के समय करीब 2 बजे के बाद बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी।
इस दौरान उक्त पायलट काफी ऊंचाई तक पहुंच गया, जहां पायलट का ग्लाइडर स्पेन होने के बाद क्लैप्स हो गया। पायलट अनियंत्रित होकर टेक ऑफ प्वाइंट के समीप गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पायलट को मिलिट्री अस्पताल पालमपुर ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।